Breakingnews

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी गई श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखा गया….

Published

on

देहरादून/श्रीनगर – जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में मारे गए 26 पर्यटकों को मंगलवार को पूरे देशभर में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस हृदयविदारक घटना ने देशवासियों को गहरे शोक और आक्रोश से भर दिया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, “निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना कायरता की पराकाष्ठा है। यह अमानवीय और निंदनीय कृत्य है, जिसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए कम है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस अपार पीड़ा को सहने की शक्ति दें।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आतंक के विरुद्ध लड़ाई में पूरा देश एकजुट है, और ऐसे कृत्य देश की आत्मा को तो नहीं झुका सकते, लेकिन आतंकवाद के विरुद्ध हमारी संकल्प शक्ति को और मजबूत करते हैं।

देशभर में विभिन्न संगठनों, विद्यालयों और संस्थाओं में भी शोक सभाएं आयोजित की गईं और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version