Kotdwar
बादल फटने से किश्तवाड़ में लैंसडौन की दो महिलाओं की मौत, शोक में डूबा परिवार
लैंसडौन (कोटद्वार) – गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने के कारण हुई एक दर्दनाक घटना में लैंसडौन की दो महिलाएं, दीपा अग्रवाल और उनकी जेठानी नीता अग्रवाल की जान चली गई। दीपा का शव पहले ही बरामद हो चुका था, जबकि उनकी जेठानी का शव बाद में मलबे से निकाला गया।
लैंसडौन स्थित व्यापार मंडल के सचिव मोहित गुप्ता ने बताया कि उनका परिवार मचैल माता मंदिर में दर्शन करने गया था। दीपा (50) अपने पति संदीप अग्रवाल, बेटे दक्ष (16), जेठ अशोक और जेठानी नीता के साथ मचैल माता के दर्शन के बाद मंदिर में आयोजित लंगर में बैठा हुआ था, तभी अचानक बादल फटने से मची बाढ़ की चपेट में आ गए। इस भयानक सैलाब में दीपा और नीता दोनों ही बह गईं, जबकि अशोक और उनका बेटा दक्ष किसी तरह अपनी जान बचा पाए।
मोहित गुप्ता ने पुष्टि की कि दोनों महिलाओं के शव मलबे से बरामद हो चुके हैं, और उनके शव उनके परिवार के पास लाए जा रहे हैं। इस दुखद घटना से लैंसडौन और ऊधम सिंह नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। दीपा और नीता की मौत ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, और रिश्तेदार, दोस्त, और गांववाले अब दुखी परिवार को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंच रहे हैं।
मृतकों के परिवार में भारी शोक है और यह घटना पूरे इलाके में एक गहरे आघात के रूप में सामने आई है। दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है और लोग उन्हें इस कठिन समय में सहारा देने की कोशिश कर रहे हैं।