Rishikesh

ऋषिकेश में सेल्फी लेते समय दो युवक चीला शक्ति नहर में गिरने से डूबे, एक को बचाया, दूसरा लापता…

Published

on

ऋषिकेश: शुक्रवार सुबह कोड़िया पुल के पास घूमने आए दिल्ली के पांच युवक हादसे का शिकार हो गए। दो युवक सेल्फी लेते समय चीला शक्ति नहर के किनारे गिर गए, जिनमें से एक युवक को स्थानीय लोगों और दोस्तों ने बचा लिया, जबकि दूसरा नहर में लापता हो गया। घटना के बाद एसडीआरएफ ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक लापता युवक का कोई पता नहीं चल सका है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए पांच दोस्तों में से दो युवक, अखिलेश (शत्रुघ्न का पुत्र) और मयंक सिंह गहलावत नहर किनारे घूमने गए थे। इस दौरान दोनों युवक सेल्फी ले रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे नहर में गिरने लगे। अन्य तीन दोस्तों ने देखा तो उन्होंने आसपास के लोगों से मदद मांगी।

स्थानीय दुकानदार अनिल ने बहते हुए युवकों के पास रस्सी फेंकी, जिसकी मदद से अखिलेश को तो बचा लिया गया, लेकिन मयंक का कोई पता नहीं चला। मयंक का नाम भवाली छत्तीसगढ़ निवासी बताया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार शाम को सर्च अभियान चलाया, लेकिन लापता युवक का कोई पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह से फिर से सर्च अभियान जारी रहेगा।

#Rishikesh #SelfieAccident #CheelaShaktiCanal #SDRFSearchOperation #MissingYouth

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version