Udham Singh Nagar
Udham Singh Nagar युवक ने वीडियो कॉल पर फंदा लगा कर दी जान, परिजनों में पसरा मातम
उधमसिंह नगर: ऊधम सिंह नगर के बाजपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक 20 वर्षीय युवक ने लाइव वीडियो कॉल पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर अपनी जान दे दी है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान युवक किसी युवती के साथ वीडियो कॉल पर बात कर रह था जिसके बाद उसने फांसी का फंदा लगा कर जान दे दी।
लाइव वीडियो कॉल के दौरान फंदा लगा कर युवक ने की आत्महत्या
घटना उधमसिंह नगर के बाजपुर से सामने आई है। जहां पर गुरूवार देर रात 20 वर्षीय शाहनवाज पुत्र भोला ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर के जान दे दी है। परिवार के लोगों ने जब जवान बेटे को इस तरह से फंदे पर लटका देखा तो वो दशहत में आ गए। मामले कि खबर दोराहा चौकी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने मौके से शव को उतारकर अस्पताल भिजवाया।
आत्महत्या के समय युवती से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था युवक
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि युवक आत्महत्या से ठीक पहले किसी लड़की से लाइव वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। घटना की लाइव तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। अचानक से हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। बाजपुर के सीओ विभव सैनी का कहना है कि फिलहाल परिजनों ने मामले की कोई भी लिखित शिकायत थाने में दर्ज नहीं की है।
जवान बेटे की मौत से परिवार में छाया मातम
शुरआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रह है। लेकिन मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही की जाएगी। पूछताछ के दौरान पता चला है कि मृतक शाहनवाज हैदराबाद में किसी सैलून में काम करता था। कुछ दिन पहले ही वो छुट्टी लेकर अपने घर आया था। उसके अचानक से आत्महत्या की इस घटना को अंजाम देने के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।