Dehradun

उत्तराखंड में आपदा की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर CM धामी से लिया जायज़ा l

Published

on

उत्तराखंड में आपदा की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर CM धामी से लिया जायज़ा 

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में हाल ही में आई आपदा की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों की प्रगति के संबंध में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता की।

गृह मंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी ली और राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग और आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में केंद्र सरकार राज्य के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और प्रभावित जनता तक शीघ्र राहत पहुंचाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

CM धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया और बताया कि राज्य प्रशासन आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से लगा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन एवं सहयोग से उत्तराखंड इस कठिन परिस्थिति से जल्द उबर सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version