Uttar Pradesh

यूपी: माध्यमिक विद्यालयों में नौकरी का सुनहरा अवसर, बीएड और स्नातक के लिए खुला रास्ता…

Published

on

लखनऊ: प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) और प्रवक्ता के 10,000 पदों पर भर्ती के लिए रास्ता साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने बाई सर्कुलेशन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ शिक्षा सेवा नियमावली 2024 में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इस संशोधन के तहत अब भर्ती प्रक्रिया में योग्यता से “समकक्ष” शब्द को हटा दिया गया है।

पहले भर्ती प्रक्रिया में सहायक अध्यापक और प्रवक्ता के पदों के लिए “संबंधित विषय में स्नातक/बीएड या समकक्ष योग्यता” की अर्हता थी। “समकक्ष” शब्द पर कई मामले न्यायालय तक पहुंचे, जिससे भर्ती प्रक्रिया में देरी हो रही थी। अब इस शब्द को हटा दिया गया है और स्पष्ट किया गया है कि संबंधित विषय में स्नातक/परास्नातक और नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड की डिग्री अनिवार्य होगी।

लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग से “समकक्ष योग्यता” की परिभाषा स्पष्ट करने की मांग की थी। इसके चलते माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव कैबिनेट में भेजा, जिसे मंजूरी मिल गई।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि अब इस संशोधन के साथ 10,000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए जल्द ही लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा जाएगा।

 

 

 

 

 

 

#TeacherRecruitment, #SecondaryEducation, #Vacancies, #QualificationAmendment, #UPPSCRecruitment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version