big news

उत्तराखंड : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौगात, अब रिटायरमेंट पर मिलेंगे 4 लाख

Published

on

उत्तराखंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी है। सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौगात दी है। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रिटायरमेंट पर चार लाख की एकमुश्त धनराशि मिलेगी।

 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिली सौगात

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब सेवानिवृत्ति चार लाख 32 हजार रुपए तक की धनराशि मिलेगी। खास बात ये है कि ये धनराशि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एकमुश्त मिलेगी। बता दें कि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जिसका लाभ करीब प्रदेश की 38 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को मिलेगा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पूरी हुई मांग

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक बीएल राणा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कल्याण कोष योजना के तहत कार्यकर्ताओं की सेवानिवृत्ति और मृत्यु पर मिलने वाली एकमुश्त धनराशि में लंबे समय से वृद्धि की मांग की जा रही थी। जिसके बाद ये फैसला लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version