Dehradun
UTTARAKHAND: भू-कानून पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, जानें क्या कहा….
देहरादून: उत्तराखंड में लंबे समय से भू-कानून की मांग उठ रही है और हाल ही में यह मुद्दा प्रदेश में फिर से गरमाया है। पहाड़ी क्षेत्रों के लोग लगातार भू-कानून लागू करने की मांग कर रहे हैं। अब इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि बजट सत्र में राज्य सरकार जनभावनाओं के अनुरूप कड़ा भू-कानून लाएगी।
भट्ट ने बताया कि राज्य सरकार ने पहले ही कानून के उल्लंघन के मामलों की जिलाधिकारी स्तर पर जांच पूरी कर ली है और अब ऐसी जमीनें राज्य सरकार में निहित की जाएंगी। राज्यवासियों की एक-एक इंच भूमि की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राज्य में कड़े भू-कानून को लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई है और अब बजट सत्र में यह कानून लाया जाएगा।
इस दौरान भट्ट ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राज्य की सांस्कृतिक पहचान और डेमोग्राफी को बनाए रखने के मामले में कभी गंभीर नहीं रही। भाजपा इस मुद्दे पर पूरी तरह सचेत है और राज्य के सांस्कृतिक संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
#LandLaw, #BudgetSession, #UttarakhandBJPPresident, #MahendraBhattStatement, #CulturalProtection