Dehradun

उत्तराखंड: भाजपा ने युवा मोर्चा की नई टीम घोषित की, विपुल मैंदोली बने प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

देहरादून : भाजपा ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री घोषित कर दिए हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष पद पर विपुल मैंदोली (ऋषिकेश) को मनोनीत किया गया है।

इसके अलावा, दीपेंद्र कोश्यारी (नैनीताल) और मुलायम सिंह रावत (टिहरी) को भाजयुमो का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद तीनों नेताओं के समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी का कहना है कि इन नियुक्तियों से युवा मोर्चा को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version