Dehradun

उत्तराखंड: किच्छा के चुटकी देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा, टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ और मारपीट…

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड के किच्छा के चुटकी देवरिया में आधी रात को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हंगामे से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर जबरन बूम बैरियर खोल दिया, और इसके बाद टोल कर्मियों से मारपीट की। केवल यही नहीं, कार्यकर्ताओं ने टोल के अंदर तोड़फोड़ की और कैश रूम का दरवाजा भी तोड़ दिया।

घटना के दौरान टोल के अंदर सादी वर्दी में पहुंचे चौकी इंचार्ज से भी धक्का-मुक्की की गई। टोल कर्मी अनुज तिवारी ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ किच्छा कोतवाली में तहरीर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि टोल प्लाजा के अंदर मारपीट और तोड़फोड़ की जा रही है।

इस मामले को लेकर सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने पुष्टि की कि मारपीट का मामला सामने आया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है और जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

#BJPWorkersProtest #TollPlazaVandalism #PhysicalAssault #UttarakhandNews #CCTVFootage

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version