big news
उत्तराखंड में आज होगा एक घंटे ब्लैक आउट !, एक घंटे तक अंधेरे में डूबेगा पूरा प्रदेश, जानें वजह ?
Uttarakhand Blackout : उत्तराखंड में आज एक घंटे ब्लैक आउट रहेगा। इस दौरान पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरा प्रदेश अंधेरे में डूब जाएगा। जिसका समय आज रात 8:30 से 9:30 बजे तक है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज होगा एक घंटे ब्लैक आउट !
उत्तराखंड शासन ने 28 मार्च 2026 को रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक ‘अर्थ ऑवर (Earth Hour)’ मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदेशवासियों से एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है। इस दौरान प्रदेश के सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों से इस एक घंटे के दौरान गैर जरूरी लाइट्स बंद रखने की अपील की गई है।
आज मनाई जा रही है वर्ल्ड अर्थ आवर डे की 20वीं वर्षगांठ
आपको बता दें कि आज आज वर्ल्ड अर्थ आवर डे की 20वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इसी के तहत दुनियाभर में Earth Hour मनाया जा रहा है। ‘Earth Hour’ एक वैश्विक पर्यावरणीय अभियान है, जिसका उद्देश्य लोगों को ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक करना है। ये पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

रात 8:30 से 9:30 बजे तक एक घंटे के लिए की गई अपील
दुनिया के साथ ही भारत में भी ‘Earth Hour’ मनाया जा रहा है। जिसके तहत उत्तराखंड शासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वो रात 8:30 से 9:30 बजे तक के दौरान गैर-जरूरी लाइटें बंद रखें। इसके साथ ही सरकार ने लोगों से विद्युत उपकरणों का उपयोग कम कर इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।
सरकार का मानना है कि ये एक छोटा कदम होते हुए भी बड़े बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे न सिर्फ ऊर्जा की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता भी बढ़ेगी।