big news

Uttarakhand Budget Session LIVE : उत्तराखंड बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन में चर्चा जारी

Published

on

Uttarakhand Budget Session Day 3 LIVE : उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। इससे पहले सोमवार को राज्य सरकार ने नए वित्तीय वर्ष का बजट सदन में पेश किया था। इसके बाद मंगलवार को सरकार ने विधानसभा में चार अध्यादेशों के साथ 11 विधेयक भी प्रस्तुत किए थे। आज सदन में बजट पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

उत्तराखंड बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्रवाई शुरू

उत्तराखंड के बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। सदन में पक्ष और विपक्ष के विधायक प्रश्नकाल के दौरान अपने-अपने प्रश्न पूछ रहे हैं। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री और खेल मंत्री रेखा आर्या प्रश्नों के जवाब दे रही हैं।

Uttarakhand Budget Session Day 3 LIVE

Yogita Bisht

सत्र के दौरान गैरसैंण को स्थाई राजधानी किया जाए घोषित

बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्रवाई चल रही है। इसी बीच उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष नेगी का बड़ा बयान सामने आया है। आशीष नेगी का कहना है कि विधानसभा सत्र के दौरान ही सरकार गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की घोषणा करे।

Yogita Bisht

आज ये अध्यादेश होंगे पास

  • उत्तराखंड जन विश्वास उपबंधों का संशोधन अध्यादेश।
    उत्तराखंड माल और सेवा कर संशोधन अध्यादेश।
  • उतराखंड दुकान और स्थापना रोजगार विनियमन और सेवा शर्त संशोधन अध्यादेश।
    उत्तराखंड समान नागरिक संहिता संशोधन अध्यादेश।
Yogita Bisht

सीएम धामी ने लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर जताया शोक

लंबी बीमारी के चलते लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर गहरा दुःख जताया है। मुख्यमंत्री ने  कहा कि दीवान कनवाल ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक संगीत को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Yogita Bisht

सदन की कार्रवाई से पहले स्थानीय लोगों के बीच पहुंचे सीएम धामी

बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्रवाई  भराड़ीसैंण में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान सीएम धामी स्थानीय लोगों के बीच पहुंचे। सीएम ने पूर्व ग्राम प्रधान चंद्र सिंह की दुकान पर चाय पी और लोगों के साथ संवाद भी किया।

Yogita Bisht

2013 से 2023 तक 29 खिलाड़ियों को मिली आउट ऑफ टर्न नौकरी

भाजपा विधायक सुरेश गढ़िया ने कितने पदक विजेता खिलाड़ियों को नौकरी दी गई ये सवाल किया था? जिस पर खेल मंत्री रेखा आर्य ने जवाब दिया कि नैकरी देने की प्रक्रिया अब भी जारी है और साल 2013 से लेकर 2023 तक 29 खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी दी जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version