big news

Uttarakhand Budget Session LIVE : बजट सत्र का दूसरा दिन, सदन की कार्रवाई शाम चार बजे तक के लिए स्थगित

Published

on

Uttarakhand Budget Session LIVE Day 2 : गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। आज प्रशनकाल के साथ ही सदन पटल पर आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट और कैग की सात रिपोर्ट रखी जाएंगी। इसके साथ ही चार अध्यादेश भी सदन पटल पर रखे जाएंगें।

उत्तराखंड बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू

उत्तराखंड के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। आज 4 अध्यादेश भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे। जिनमें उत्तराखंड माल और सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश, 2025 शामिल है।

Uttarakhand Budget Session LIVE Day 2

इसके साथ ही उत्तराखंड दुकान और स्थापना (रोजगार विनियमन और सेवा शर्त) (संशोधन) अध्यादेश 2025, उत्तराखंड जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) अध्यादेश, 2025, उत्तराखंड समान नागरिक संहिता, उत्तराखंड (संशोधन) अध्यादेश, 2026 शामिल हैं।

Yogita Bisht

सत्र के दूसरे दिन सदन के बाहर सीढ़ियों पर बैठे विपक्षी विधायक

विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन एक बार फिर से विपक्ष के तमाम विधायकों ने सदन के बाहर सीढ़ियों पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार विकास की बात तो करती है, लेकिन कहीं पर अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न हो रहा है, तो कहीं पर सरकारी जमीनों को खुर्द बुर्द करने का काम किया जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version