big news

Uttarakhand Budget Session LIVE : बजट सत्र का दूसरा दिन, सदन की कार्रवाई शाम चार बजे तक के लिए स्थगित

Published

on

Uttarakhand Budget Session LIVE Day 2 : गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। आज प्रशनकाल के साथ ही सदन पटल पर आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट और कैग की सात रिपोर्ट रखी जाएंगी। इसके साथ ही चार अध्यादेश भी सदन पटल पर रखे जाएंगें।

उत्तराखंड बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू

उत्तराखंड के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। आज 4 अध्यादेश भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे। जिनमें उत्तराखंड माल और सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश, 2025 शामिल है।

Uttarakhand Budget Session LIVE Day 2

इसके साथ ही उत्तराखंड दुकान और स्थापना (रोजगार विनियमन और सेवा शर्त) (संशोधन) अध्यादेश 2025, उत्तराखंड जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) अध्यादेश, 2025, उत्तराखंड समान नागरिक संहिता, उत्तराखंड (संशोधन) अध्यादेश, 2026 शामिल हैं।

Yogita Bisht

सदन पटल पर कैग की रिपोर्ट पेश

सदन में कैग की 2017 से 2023 तक स्मार्ट सिटी परियोजना की रिपोर्ट पेश की गई। इसी बीच सदन में चर्चा के बीच विधायकों ने हंगामा किया। जिस कारण विधानसभा अध्यक्ष बीच में उठकर चली गईं।

Yogita Bisht

11 विधेयक सदन में हुए पेश

  • उत्तराखंड दुकान और स्थापन (रोजगार विनियमन और सेवा शर्त) संशोधन विधेयक
  • उत्तराखंड माल और सेवाकर (संशोधन) विधेयक
  • उत्तराखंड उत्तर प्रदेश लोक सेवा (शारीरिक रूप से विकलांग स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों और पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण) (संशोधन) विधेयक
  • उत्तराखंड भाषा संस्थान (संशोधन) विधेयक
  • उत्तराखंड कारागार और सुधारात्मक सेवाएं (संशोधन) विधेयक
  • उत्तराखंड जन विश्वास उपबंधों पर (संशोधन) विधेयक
  • उत्तराखंड देवभूमि परिवार विधेयक
  • उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग (संशोधन) विधेयक
  • उत्तराखंड सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक को
  • समान नागरिक संहिता उत्तराखंड (संशोधन) विधेयक
  • उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक


Yogita Bisht

सदन की कार्रवाई शाम चार बजे तक के लिए स्थगित

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने  उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे दिवाकर भट्ट और बलबीर सिंह नेगी को श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद सदन में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद सदन की कार्रवाई चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।


Yogita Bisht

कांग्रेस ने किया विधानसभा भराड़ीसैंण कूच

अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम का खुलासा, महंगाई ,बेरोजगारी, लॉ इन ऑर्डर, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा भराड़ीसैंण कूच किया।

कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत सहित हजारों कार्यकर्ता पहुंच भराड़ीसैंण, सरकार ने जगह-जगह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए लगाई है।बैरिकेडिंग, कई जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार भी की गई है।

Yogita Bisht

चोरड़ा से भराड़ीसैंण मोटर मार्ग की मांग को लेकर विधानसभा पहुंची महिलाएं

ना केवल जनप्रतिनिधि बल्कि आम जनता खुद अपनी मांगों को लेकर विधानसभा तक पहुंच रही है। चोरड़ा से भराड़ीसैंण मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर चोरड़ा गांव की महिलाएं विधानसभा परिसर तक पहुंच गईं। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को हिरासत में लेकर उन्हें अस्थायी जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version