Crime

उत्तराखंड: प्रेमिका की हत्या कर थाने पहुंचा ड्राइवर, बोला: मैंने मार डाला

Published

on

हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। एसीएमओ के ड्राइवर मुकेश ने अपनी लिव-इन पार्टनर पिंकी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। यह वारदात शुक्रवार की सुबह उस वक्त हुई जब क्षेत्र में सामान्य दिनचर्या चल रही थी।

पुलिस के अनुसार मृतका पिंकी शिवलोक कॉलोनी में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। दोनों लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और उनकी एक आठ साल की बेटी भी है। वहीं आरोपी मुकेश के पहले से दो बेटे भी बताए जा रहे हैं।

घटना के तुरंत बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मुकेश को हिरासत में ले लिया और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। शुरुआती जांच में आपसी विवाद को इस जघन्य हत्याकांड की वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

घटना के बाद शिवलोक कॉलोनी सहित पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पिंकी की अचानक हुई हत्या से लोग स्तब्ध हैं। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि बात इतनी आगे बढ़ जाएगी।

रानीपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने स्वयं थाने आकर अपना जुर्म कबूल किया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version