Dehradun
उत्तराखंड: राष्ट्रीय खेलों में आठ महिला निशानेबाजों ने फाइनल में किया प्रवेश, आज पदक जीतने की होगी जंग !
देहरादून: मंगलवार को राष्ट्रीय खेलों के तहत आयोजित महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड में देशभर की 45 निशानेबाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस राउंड में आठ महिला निशानेबाजों ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की। ये सभी बुधवार को पदक जीतने के लिए अंतिम दौर में अपनी किस्मत आजमाएंगी।
हरियाणा की सुरुचि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 585 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके बाद पलक ने 580 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। दिल्ली की नियमिका राणा ने 576 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि महाराष्ट्र की अनुभवी निशानेबाज राही सरनोबत ने 575 अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश की उर्वा चौधरी ने 574 अंक के साथ, हरियाणा की यशस्विनी सिंह देसवाल, आंध्र प्रदेश की कारी नागा भुवना और पंजाब की सिमरनप्रीत कौर ने 572 अंक के साथ फाइनल में अपनी जगह बनाई। हरियाणा ने इस क्वालिफिकेशन राउंड में अपना दबदबा बनाए रखा, क्योंकि राज्य की तीन निशानेबाजों ने फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और पंजाब से एक-एक निशानेबाज शीर्ष आठ में जगह बनाने में सफल रही।
#NationalGames #WomenShooting #10mAirPistol #QualificationRound #Finals