Politics
उत्तराखंड चुनाव अपडेट: पांचों सीटों पर अभी तक भाजपा चल रही आगे, तीन से चार राउंड हो चुके है पुरे।
उत्तराखंड – उत्तराखंड की पांचों सीटों पर अभी तक भाजपा आगे चल रही है। तीन से चार राउंड पूरे हो चुके हैं। शुरुआती रुझान भाजपा के पक्ष में है, लेकिन कुछ सीटों पर जबरदस्त टक्कर दिखाई दे रही है। खासतौर पर टिहरी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
गढ़वाल लोकसभा सीट में तीसरे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को मिले एक लाख तीन हजार 322 मत। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को 67 हजार 335 मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी बलूनी 35 हजार 987 मतों से आगे चल रहे हैं।
हरिद्वार लोक सभा सीट से भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत 25528 वोटों से आगे चल रहे हैं, उन्हें अब तक 109584 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के वीरेंद्र रावत को 84056 वोट मिले हैं।
पिथौरागढ़ जिले की चारों विधानसभा में दूसरे चरण की मतगणना पूरी हो गई है। पिथौरागढ़ विधानसभा से भाजपा को 3262 और कांग्रेस को 1712 मत मिले। यहां भाजपा 1550 मतों से आगे रही। डीडीहाट विधानसभा से भाजपा को 2567, कांग्रेस को 1151 वोट मिले। यहां भाजपा 1416 मत आगे रही।
गंगोलीहाट विधानसभा से भाजपा को 4720 और कांग्रेस को 2573 मत मिले। यहां भाजपा 2147 मतों से आगे रही। धारचूला विधानसभा से भाजपा को 3892, कांग्रेस को 3222 मत मिले। यहां भाजपा 670 मतों से आगे रही। दूसरे चरण तक भाजपा प्रत्याशी 9810 मतों से आगे चल रहे हैं।