Dehradun
उत्तराखंड: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की अंतिम सूची जारी
देहरादून। जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रशासन की ओर से आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।
अगर किसी को इस सूची पर आपत्ति दर्ज करानी है, तो 2 अगस्त से 4 अगस्त तक का समय दिया गया है। इसके बाद 5 अगस्त को सभी प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
निस्तारण के बाद 6 अगस्त को आरक्षण का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया को अंतिम रूप मिलेगा।
प्रशासन का कहना है कि तय समयसीमा में आपत्तियां लेकर ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और सभी पक्षों को पूरा मौका मिल सके।
