Dehradun

मार्च का महीना खत्म होते ही बढ़ी वनाग्नि की टेंशन, वन महकमे ने नामित किए नोडल अधिकारी, देखें लिस्ट

Published

on

Uttarakhand Forest Fire : उत्तराखंड में मार्च का महीना खत्म होते ही जंगलों की आग की टेंशन बढ़ गई है। फिलहाल पहाड़ों पर बारिश होने से आग की छिटपुट घटनाएं ही सामने आ रही हैं। लेकिन वन विभाग ने अभी से कमर कस ली है।

मार्च का महीना खत्म होते ही बढ़ी वनाग्नि की टेंशन

उत्तराखंड में फायर सीजन शुरू हो चुका है और मार्च की समाप्ति के साथ ही जंगलों की आग को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। तापमान बढ़ोतरी की संभावनाओं के बीच वन विभाग ने बड़े अधिकारियों को वनाग्नि पर जिलों का नोडल नामित कर दिया है।

Uttarakhand Forest Fire

वन महकमे ने नामित किए नोडल अधिकारी

बता दें कि वन महकमे ने कुल 8 अधिकारियों को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ताकि बढ़ते तापमान के साथ जंगलों में लगने वाली आग की स्थिति पर नजर रखी जा सके और समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 किसे मिली किस जिले की जिम्मेदारी

अधिकारी का नामपदजिम्मेदारी (जिला)
विवेक पांडेअपर प्रमुख वन संरक्षकअल्मोड़ा
सुरेंद्र मेहराअपर प्रमुख वन संरक्षकपौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार
मीनाक्षी जोशीअपर प्रमुख वन संरक्षकपिथौरागढ़
संजीव चतुर्वेदीमुख्य वन संरक्षकनैनीताल, उधम सिंह नगर
पी.के. पात्रोमुख्य वन संरक्षकटिहरी, देहरादून
राहुलमुख्य वन संरक्षकउत्तरकाशी
बीजू लालमुख्य वन संरक्षकचंपावत, बागेश्वर
विनय भार्गववन संरक्षकरुद्रप्रयाग, चमोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version