Chamoli
उत्तराखंड: कुबेर पर्वत से टूटा ग्लेशियर, बदरीनाथ में अफरातफरी
चमोली: उत्तराखंड के बदरीनाथ क्षेत्र में कुबेर पर्वत से ग्लेशियर टूटने की घटना सामने आई है। यह ग्लेशियर कंचनगंगा नाले की ओर आकर टूटा….लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने जानकारी दी कि ग्लेशियर के साथ कुछ चट्टानें भी टूटी हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है और किसी तरह की क्षति नहीं हुई है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। इसी वर्ष 28 फरवरी को भारत-चीन सीमा के पास माणा कैंप क्षेत्र में भारी हिमस्खलन हुआ था….जिसमें 55 मजदूर बर्फ में दब गए थे।
वहीं वर्ष 2021 की चमोली आपदा अभी भी लोगों के ज़ेहन में ताजा है…जब रैणी गांव के पास ग्लेशियर टूटने से ऋषिगंगा में आई बाढ़ ने 206 लोगों की जान ले ली थी।