big news

उत्तराखंड में हुए सीनियर IFS अफसरों के बंपर तबादले, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

Published

on

Uttarakhand IFS Transfer list देखें यहां, जानें किसे भेजा कहां ?

Uttarakhand IFS Transfer : उत्तराखंड में आईएफएस अधिकारियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो ही गया है। बहुप्रतीक्षित सीनियर आईएफएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी गई है।

उत्तराखंड में हुए सीनियर IFS अफसरों के बंपर तबादले

सीनियर आईएफएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। लंबे समय से इसका इंतजार हो रहा था आखिरकार तबादला सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के मुताबिक 13 सीनियर भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किए गए हैं।

प्रमुख वन संरक्षक कपिल लाल से हटाई गई जिम्मेदारी

तबादला सूची के अनुसार प्रमुख वन संरक्षक कपिल ला से मुख्य वन संरक्षक (पर्यावरण) की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। इसके स्थान पर उन्हें सीईओ कैंपा और नियोजन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Uttarakhand IFS Transfer

वहीं, प्रमुख वन संरक्षक S P Subuddhi से नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी हटा दी गई है। हालांकि उनके पास वन पंचायत, अध्यक्ष जैव विविधता बोर्ड और निदेशक राज्य पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन से संबंधित दायित्व यथावत रहेंगे।

जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

क्रम संख्याअधिकारी का नामपूर्व जिम्मेदारी/पदनई जिम्मेदारी/पद
1Kapil Lalमुख्य वन संरक्षक (पर्यावरण)सीईओ CAMPA + नियोजन (अतिरिक्त)
2S P Subuddhiनोडल अधिकारीवन पंचायत, अध्यक्ष जैव विविधता बोर्ड, निदेशक राज्य पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन (यथावत)
3Vivek Pandeyवन अनुसंधान प्रबंधन एवं प्रशिक्षणपरियोजना एवं सामुदायिक वानिकी + CCF एडमिन (अतिरिक्त)
4Naresh Kumar—मुख्य वन संरक्षक प्रशासन (अतिरिक्त)
5Surendra Mehra—वन अनुसंधान प्रबंधन एवं प्रशिक्षण + सतर्कता + विधि प्रकोष्ठ
6Meenakshi Joshiमानव संसाधननोडल अधिकारी + CEO बांस एवं रेशा विकास परिषद
7Sushant Patnaikपरियोजना एवं सामुदायिक वानिकीवनाग्नि + मुख्य वन संरक्षक (पर्यावरण)
8P K PatroCEO बांस एवं रेशा विकास परिषदमानव संसाधन
9Pankaj Kumarनिदेशक, नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्ववन संरक्षक दक्षिण + क्षेत्रीय प्रबंधक, वन विकास निगम रामनगर
10Vinay Kumar Bhargava—वन संरक्षक (अनुसंधान)
11Akash Verma—वन संरक्षक, नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व (अतिरिक्त)
12Nitish Mani Tripathiवन संरक्षक दक्षिणी कुमाऊंवन संरक्षक पश्चिमी वृत्त
13Neetu Lakshmi—वन संरक्षक यमुना + अतिरिक्त CEO CAMPA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version