Dehradun

समान नागरिक संहिता के लागू होने के अंतिम चरण में उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

Published

on

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसका श्रेय राज्य की देवतुल्य जनता को जाता है। मुख्यमंत्री धामी यह बात सुभाष रोड स्थित एक होटल में आयोजित ‘नए भारत की बात उत्तराखंड के साथ’ विषय पर आयोजित कॉन्क्लेव में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि 2022 में राज्य की जनता के सामने संकल्प लिया था कि नई सरकार का गठन होते ही राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए कार्यवाही शुरू करेंगे। सरकार गठन के साथ ही एक कमेटी का गठन किया गया, जिसने रिपोर्ट सौंपने के बाद विधानसभा में विधेयक पारित किया और अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद राज्य यूसीसी लागू करने के अंतिम चरण में है।

मुख्यमंत्री धामी ने आगे बताया कि राज्य में शीतकालीन यात्रा के लिए धार्मिक स्थलों का विकास किया जा रहा है। श्री केदारनाथ की ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ, बदरीनाथ की पांडुकेश्वर, यमुनोत्री की खरसाली, गंगोत्री के मुखवा में पूजा अर्चना की जाती है। राज्य सरकार इन स्थलों पर शीतकालीन यात्रा शुरू करने के साथ-साथ आसपास के पौराणिक स्थलों का भी विकास कर रही है।

उन्होंने कहा कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत पहले चरण में 16 मंदिर क्षेत्रों को विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा राज्य सरकार ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए 30 से अधिक नई नीतियां बनाई हैं और कई नीतियों का सरलीकरण भी किया गया है। सिंगल विंडो सिस्टम के तहत अब अनुमतियां भी दी जा रही हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#UCCimplementation, #Uttarakhandgovernment, #PushkarSinghDhami, #Winterpilgrimage, #Investmentpolicies

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version