Dehradun

19 जनवरी को होगी उत्तराखंड कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा, आयोग ने जारी की तिथि !

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा कनिष्ठ सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्वागती, मेट, आवास निरीक्षक, कार्य पर्यवेक्षक और कंप्यूटर सहायक-सह स्वागतकर्ता के पदों के लिए आयोजित परीक्षा 19 जनवरी को होगी।

आयोग के परीक्षा नियंत्रक हिमांशु कफल्टिया द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार, यह परीक्षा पहले 4 अक्टूबर 2024 को प्रस्तावित की गई थी, जो अब 19 जनवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक निर्धारित की गई है।

आयोग ने यह भी जानकारी दी है कि परीक्षा के एक सप्ताह पहले प्रवेशपत्र (एडमिट कार्ड) आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#JuniorAssistantExam, #UttarakhandSSSC, #RecruitmentDate, #ExamSchedule, #AdmitCardRelease

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version