Dehradun

उत्तराखंड: सदस्यता अभियान की शुरुआत, भाजपा के प्रथम सदस्य के रूप में सीएम धामी ने सदस्यता की ग्रहण।

Published

on

देहरादून – 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही देश भर में बीजेपी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश में सबसे पहले सदस्यता दिलाकर अभियान की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री बाद सरकार के मंत्रियों, संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही प्रदेश भर में आज से बीजेपी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 30 लाख सदस्यता कराने का लक्ष्य तय किया है।

बुधवार को जिला स्तर पर स्थानीय सांसदों, विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों को सदस्यता दिलाई जाएगी। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, दो चरणों में संपन्न होने वाले प्राथमिक सदस्यता अभियान के बाद 16 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 साल के अंतराल में संगठन पर्व के मौके पर पार्टी का विस्तार करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाता है जिसके लिए प्रदेश भर में बूथ स्तर तक पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version