Crime

UTTARAKHAND: खटीमा में चोरों का नया तरीका: बर्तन चमकाने के बहाने बुजुर्ग महिला को लगाया चूना !

Published

on

खटीमा। उत्तराखंड में खटीमा के मयूर विहार सेक्टर तीन में बाइक सवार दो युवकों ने बर्तन चमकाने के बहाने एक बुजुर्ग महिला से डेढ़ तोला सोने का मंगलसूत्र चुराकर उसे कागज में लपेटकर मिट्टी और पत्थर थमा दिए। यह घटना महिला के घर आंगन में हुई, जब वह दोपहर के समय बैठी थीं।

महिला के अनुसार, दोनों युवक घर में पीतल और अन्य धातु के पुराने बर्तनों को चमकाने के बहाने उनके पास आए थे। इसी दौरान, उन्होंने महिला से कहा कि उनके बहू ने पुराने मंगलसूत्र को साफ करने के लिए कहा था। इसके बाद, युवक मंगलसूत्र को साफ करने लगे और फिर कागज में लपेटकर महिला को दे दिया, जिससे वह समझ नहीं पाई कि अंदर क्या है।

कुछ देर बाद जब महिला के परिजनों ने कागज को खोला, तो उसमें मंगलसूत्र की जगह मिट्टी और पत्थर थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया।

सीओ विमल रावत ने बताया कि कुछ समय पहले खटीमा में इसी प्रकार का एक गिरोह पकड़ा गया था, और यह घटना भी उसी गिरोह की एक जैसे मोडस ऑपरेन्डी से प्रतीत होती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़े जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

#Uttrakhand #Theft #Elderlywoman #Goldmangalsutra #Scam

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version