big news

उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र कल, पुलिस ने सुरक्षा के लिए किया पुख्ता बंदोबस्त

Published

on

Uttarakhand News : उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र कल होने जा रहा है। जिसके लिए पुलिस ने भी कमर कस ली है। विधानसभा के विशेष सत्र के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र कल

उत्तराखंड विधानसभा में 28 अप्रैल को ‘नारी सम्मान, लोकतंत्र में अधिकार’ विषय पर एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में महिलाओं के अधिकारों, उनकी भागीदारी और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भूमिका जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

पुलिस ने सुरक्षा के लिए किया पुख्ता बंदोबस्त

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सत्र को देखते हुए विधानसभा के आसपास बारिश संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सत्र के दौरान प्रदर्शन करने वाले विभिन्न दालों के लिए 6 जगह पर बैरियर लगाए गए हैं। विधानसभा के भीतर वर्दी और बिना वर्दी में भी पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

Uttarakhand News

पीएसी बल को दूरबीन के साथ किया गया मुस्तैद

विधानसभा के बाहर से वॉच टावर पर पीएसी बल को दूरबीन के साथ मुस्तैद कर दिया गया है। रिस्पनापुल के आसपास लगातार पैदल गश्त की जा रही है। विधानसभा के बाहर बने होटल रेस्टोरेंट पर भी चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध लोगों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।

दूसरे जिलों से नहीं मंगाई गई पुलिस फोर्स

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा कि ज्यादातर पुलिस बल देहरादून जिले का ही डिप्लॉय किया गया है। कम मात्रा में पुलिस बल हरिद्वार से लिया गया है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा से जुड़े संबंधित जिलों से एक भी पुलिस जवान विधानसभा सत्र की सुरक्षा के लिए नहीं मांगा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version