big news
उत्तराखंड के मंत्रियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने यात्रा भत्ते में की 30 हजार की बढ़ोतरी
Uttarakhand News : उत्तराखंड के मंत्रियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने मंत्रियों के यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी की है। मंत्रियों के भत्ते में 30 हजार की बढ़ोतरी की है।
Table of Contents
उत्तराखंड के मंत्रियों के लिए खुशखबरी
Uttarakhand के मंत्रियों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने साल 2026 में मंत्रियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने यात्रा भत्ते में 30 हजार की बढ़ोतरी की है। मंत्रियों के यात्रा भत्ते को 60 हजार से बढ़ाकर 90 हजार प्रति महीना कर दिया गया है। इसके लिए 29 जनवरी को शासन द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
अब हर महीने मिलेगा 90 हजार यात्रा भत्ता
शासन द्वारा जारी शासनादेश के मुताबिक अब राज्य के मंत्रियों के हर महीने यात्रा व्यय के रूप में 90 हजार रूपए मिलेंगे। बता दें कि पहले मंत्रियों को यात्रा भत्ते के रूप में 60 हजार रूपए मिला करते थे। जो कि एब बढ़ 90 हजरा कर दिया गया है।

नए प्रावधानों के तहत नियम-4 में किया गया बदलाव
Uttarakhand शासन ने मंत्रियों की यात्रा भत्ता नियमावली में संशोधन किया है। संशोधित नियम अब उत्तर प्रदेश मंत्री (यात्रा भत्ता) (संशोधन) नियमावली 2026 के नाम से लागू किए गए हैं। नए प्रावधानों के तहत नियम-4 में बदलाव करते हुए मंत्रियों के मासिक यात्रा भत्ते की अधिकतम सीमा बढ़ा दी गई है।
अब मुख्यमंत्री, राज्य मंत्री और उप मंत्री के साथ ही सभी मंत्री अपने आधिकारिक दायित्वों के तहत राज्य या देश के भीतर की यात्राओं पर प्रति माह 90 हजार रुपए तक का पूरा खर्च ले सकेंगे। जबकि पहले यह सीमा 60 हजार रुपए थी।