Udham Singh Nagar

उत्तराखंड में राष्ट्रविरोधी साजिश का पर्दाफाश !, STF की बड़ी कार्रवाई एक संदिग्ध गिरफ्तार

Published

on

Uttarakhand News : उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी का दावा है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर युवाओं तक कट्टरपंथी विचारधारा पहुंचाने और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए प्रेरित करने का प्रयास कर रहा था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए केंद्रीय और राज्य स्तर की संबंधित एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है।

उत्तराखंड में राष्ट्रविरोधी साजिश का पर्दाफाश !

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के अनुसार, आरोपी की गतिविधियों को लेकर पिछले कुछ समय से गोपनीय सूचनाएं मिल रही थीं। इन जानकारियों के आधार पर विशेष टीम ने गदरपुर निवासी मोहम्मद सलाउद्दीन, पुत्र अब्दुल मलिक, को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट्स की गहन पड़ताल की गई।

STF की बड़ी कार्रवाई एक संदिग्ध गिरफ्तार

एसटीएफ का कहना है कि डिजिटल जांच में टेलीग्राम, सिग्नल और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर कई ऐसे समूह और चैट सामने आए हैं, जिनमें कथित रूप से जिहाद, शहादत और राष्ट्रविरोधी विचारधारा से संबंधित सामग्री साझा की जा रही थी। एजेंसी इन डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Uttarakhand News

आरोपी के पाकिस्तान से तार जुड़े होने का शक

प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि आरोपी विभिन्न ऑनलाइन नेटवर्क के संपर्क में था। जांच एजेंसियां ये पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि वो इस नेटवर्क का सक्रिय सदस्य था या केवल उसके प्रभाव में कार्य कर रहा था। इसी दौरान कुछ ऐसे डिजिटल संवाद भी सामने आए हैं।

एसटीएफ मामले की जांच में जुटी

जिनमें हथियारों और विस्फोटक सामग्री के भंडारण तथा उनकी आवाजाही से जुड़ी संदिग्ध चर्चाओं के संकेत मिलने का दावा किया गया है। फिलहाल एसटीएफ मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version