Uttarakhand

BJP संगठन में बड़ा अपडेट, इन नेताओं को मिली सह-संयोजक की जिम्मेदारी, देंखे लिस्ट

Published

on

Uttarakhand Politics : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद पार्टी के विभिन्न प्रदेश प्रकोष्ठों में संगठनात्मक विस्तार किया गया है। इसके तहत कई प्रकोष्ठों में नए सहसंयोजकों की जिम्मेदारी तय की गई है। नियुक्तियों से संबंधित आदेश प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी की ओर से जारी किया गया है।

उत्तराखंड BJP में हुआ प्रदेश प्रकोष्ठों की टोली का विस्तार

नई जिम्मेदारियों के तहत सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में देहरादून महानगर से साधना शर्मा को सहसंयोजक बनाया गया है। शिक्षक प्रकोष्ठ में पौड़ी से अनु पंत और प्रबुद्ध प्रकोष्ठ में पौड़ी से अविनाश पोखरियाल को जिम्मेदारी मिली है।

महिला स्वयं सहायता समूह प्रकोष्ठ में अल्मोड़ा से मोहिनी कनवाल और नैनीताल से पलक ठाकुर को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं, लघु उद्योग प्रकोष्ठ में देहरादून महानगर से अजीत नेगी को यह दायित्व सौंपा गया है।

इन नेताओं को मिली सह-संयोजक की जिम्मेदारी

खेलकूद प्रकोष्ठ में पिथौरागढ़ से विपिन उपाध्याय और ऊधमसिंह नगर से गोविंद सिंह बिष्ट को सहसंयोजक बनाया गया है। चिकित्सा प्रकोष्ठ में उत्तरकाशी से डॉ. विजय बडोनी को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ में देहरादून ग्रामीण से ललित सिंह राणा और नैनीताल से धर्मेन्द्र शर्मा को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में चमोली से सोहन लाल खंडूरी, आर्थिक प्रकोष्ठ में देहरादून महानगर से महेश गुप्ता और दिव्यांग प्रकोष्ठ में पौड़ी से अपूर्व कुमार नौटियाल को नई जिम्मेदारी मिली है।

प्रकोष्ठजिला/क्षेत्रसह-संयोजक
सांस्कृतिक प्रकोष्ठदेहरादून महानगरसाधना शर्मा
शिक्षक प्रकोष्ठपौड़ीअनु पंत
प्रबुद्ध प्रकोष्ठपौड़ीअविनाश पोखरियाल
महिला स्वयं सहायता समूह प्रकोष्ठअल्मोड़ामोहिनी कनवाल
महिला स्वयं सहायता समूह प्रकोष्ठनैनीतालपलक ठाकुर
लघु उद्योग प्रकोष्ठदेहरादून महानगरअजीत नेगी
खेलकूद प्रकोष्ठपिथौरागढ़विपिन उपाध्याय
खेलकूद प्रकोष्ठऊधमसिंह नगरगोविंद सिंह बिष्ट
चिकित्सा प्रकोष्ठउत्तरकाशीडॉ. विजय बडोनी
सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठदेहरादून ग्रामीणललित सिंह राणा
सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठनैनीतालधर्मेन्द्र शर्मा
पूर्व सैनिक प्रकोष्ठचमोलीसोहन लाल खंडूरी
आर्थिक प्रकोष्ठदेहरादून महानगरमहेश गुप्ता
दिव्यांग प्रकोष्ठपौड़ीअपूर्व कुमार नौटियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version