big news

कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों को सौंपे गए जिलों के प्रभार, जानें किस मंत्री को मिली किस जिले की जिम्मेदारी ?

Published

on

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में हाल ही में कैबिनेट विस्तार देखने को मिला था। जिसमें पांच नए कैबिनेट मंत्री बनाए गए। इसके बाद अब सीएम धामी ने मंत्रियों जिलों के प्रभार सौंप दिए हैं।

कैबिनेट विस्तार के सीएम धामी ने मंत्रियों को सौंपे जिलों के प्रभार

कैबिनेट विस्तार के सीएम धामी ने मंत्रियों को जिलों के प्रभार सौंप दिए हैं। नियोजन विभाग ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। बता दें कि जहां पहले मंत्रियों पर दो-दो जिलों के प्रभार थे। तो वहीं अब मंत्रियों का बोझ हल्का हो गया है। लेकिन मंत्री गणेश जोशी और भरत चौधरी को दो-दो जिलों का प्रभारी बनाया गया है।

किस मंत्री को मिली किस जिले की जिम्मेदारी ?

नियोजन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कैबिनेट डॉ. धन सिंह रावत को अल्मोड़ा, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को हरिद्वार, रेखा आर्य को पिथौरागढ़, गणेश जोशी को टिहरी व रुद्रप्रयाग, सुबोध उनियाल को देहरादून की जिम्मेदारी मिली है।

Uttarakhand Politics

जबकि भरत चौधरी को चमोली व चंपावत, मदन कौशिक को पौड़ी, सौरभ बहुगुणा को उत्तरकाशी, खजान दास को नैनीताल, प्रदीप बत्रा को ऊधमसिंह नगर और राम सिंह कैड़ा को बागेश्वर की जिम्मेदारी मिली है।

जानें किस मंत्री के पास है कौन सा विभाग ?

मंत्री का नामजिला प्रभारप्रमुख मंत्रालय / विभाग
सतपाल महाराजहरिद्वारलोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, सामान्य प्रशासन, भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं
गणेश जोशीटिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयागकृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान, फलोद्योग, रेशम विकास, सैनिक कल्याण
डॉ. धन सिंह रावतअल्मोड़ाविद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, सहकारिता
सुबोध उनियालदेहरादूनवन, निर्वाचन, विधायी एवं संसदीय कार्य, चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा
रेखा आर्यापिथौरागढ़महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, खेल, युवा कल्याण
सौरभ बहुगुणाउत्तरकाशीपशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास, चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास
खजान दासनैनीतालसमाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, भाषा
भरत चौधरीचमोली, चंपावतग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग
मदन कौशिकपौड़ीपंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, आयुष, आयुष शिक्षा, पुनर्गठन, जनगणना
प्रदीप बत्राऊधम सिंह नगरपरिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज, विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी
राम सिंह कैड़ाबागेश्वरशहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, जलागम प्रबंधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version