Dehradun

उत्तराखंड: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में तेज बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी !

Published

on

 देहरादून – प्रदेश के पर्वतीय जिलों में रविवार को कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकाें में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने से तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है।

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिन तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश हो सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से गर्मी थोड़ा परेशान कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version