Dehradun

उत्तराखंड: राष्ट्रीय लोकदल ने तेज़ किया उत्तराखंड में विस्तार, महिला विंग को मिला नया नेतृत्व…

Published

on

देहरादून: राष्ट्रीय लोकदल  ने उत्तराखंड में संगठन विस्तार की प्रक्रिया को तेज़ कर दिया है। इसी कड़ी में कमल प्रीत अरोरा को प्रदेश महिला अध्यक्ष और चौ. सरिता देवी को गढ़वाल महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मनीषा अहलावत ने की।
मनीषा अहलावत ने कहा कि रालोद अब “जाटों की पार्टी” की छवि से आगे बढ़कर सर्वसमाज की आवाज़ बन रही है।

कमल प्रीत ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह राज्य में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का हरसंभव प्रयास करेंगी।

मुख्य प्रवक्ता अनुपम खत्री ने बताया कि कमलप्रीत की नियुक्ति पर पूरे संगठन में उत्साह है और सभी पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

 

 

 

Advertisement

 

 

 

#RLDExpansion #WomenLeadership #KamalPreetArora #UttarakhandPolitics #ManishaAhlawat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version