Dehradun

उत्तराखंड: दीपावली पर प्रदेश के कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा

Published

on

देहरादून: दीपावली से पहले प्रदेश सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर ली है। पुष्कर सिंह धामी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी और बोनस देने जा रही है। इससे प्रदेश के करीब दो लाख कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

सूत्रों की मानें तो वित्त विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री को भेज दिया है और अनुमोदन के बाद इसे जल्द ही लागू किया जा सकता है।

क्या मिलेगा कर्मचारियों को?

महंगाई भत्ता (DA):
राज्य कर्मचारियों को अब 55% की जगह 58% डीए मिलेगा। पहले चरण में यह लाभ सातवें वेतनमान के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को दिया जाएगा। जिन कर्मचारियों का ग्रेड वेतन 4800 या उससे कम है, उन्हें 6908 रुपये का तदर्थ बोनस मिलेगा। यह बोनस 7000 रुपये की अधिकतम सीमा को मानते हुए 30 दिनों के लिए तय किया गया है।

किसे मिलेगा बोनस का लाभ?

वे कर्मचारी जो 31 मार्च, 2025 तक सेवा में हैं और जिन्होंने न्यूनतम 6 माह की सतत सेवा की है। छह माह से कम लेकिन एक वर्ष तक सेवा वाले कर्मचारियों को अनुपात के आधार पर बोनस दिया जाएगा। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी, जिन्होंने बीते तीन वर्षों में हर साल कम से कम 240 दिन कार्य किया हो, उन्हें 1184 रुपये का बोनस मिलेगा।

सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर है। महंगाई के इस दौर में दीपावली से पहले बोनस और डीए बढ़ोतरी से राहत की उम्मीद की जा रही है। अब सभी की नजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी पर टिकी है, जिसके बाद जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version