Dehradun
उत्तराखंड परिवहन निगम ने 100 नई बसों की खरीद के लिए समिति गठित की, इस सप्ताह जारी होगा टेंडर…
देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम ने अपनी 100 नई बसों की तत्काल खरीद के लिए नए टेंडर का प्रस्ताव तैयार किया है। इस सप्ताह टेंडर जारी होने की संभावना है। पिछले साल 21 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 100 नई बसों की खरीद को मंजूरी दी थी।
पहले प्रस्ताव था कि वर्तमान में जिन टाटा बसों को निगम ने खरीदी थीं, उन्हीं की कीमत पर आगे भी बसें खरीदी जाएं, लेकिन वित्त विभाग ने इसे रोक दिया था। इसके बाद परिवहन विभाग ने नए सिरे से टेंडर का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा, जिस पर अब मुहर लग चुकी है।
परिवहन निगम की एमडी रीना जोशी ने इस बारे में समिति गठित कर दी है, और टेंडर प्रक्रिया अब शीघ्र पूरी होने की उम्मीद है। इसके साथ ही माना जा रहा है कि इस साल ही नई बसें निगम को मिल जाएंगी।
#UttarakhandTransportCorporation, #Newbusestender, #Committeeformation, #ChiefMinisterPushka SinghDhami, #Busprocurementprocess