uttarakhand weather

उत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट !, प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से 124 सड़कें प्रभावित

Published

on

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में बुधवार को भी कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।

उत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट !

उत्तराखंड में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा। पौड़ी, चमोली, चंपावत, टिहरी, हरिद्वार, पिथौरागढ़, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भी भारी बारिश के साथ मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।

24 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 24 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। इस दौरान कई इलाकों में बारिश के तेज दौर देखने को मिल सकते हैं। लगातार बारिश के बीच प्रशासन और संबंधित विभागों ने लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

Uttarakhand Weather Alert

बारिश और भूस्खलन से 124 सड़कें प्रभावित

लगातार बारिश के कारण प्रदेश में सड़कें भी प्रभावित हुई हैं। बारिश और भूस्खलन की वजह से राज्य में कुल 124 सड़कें यातायात के लिए बंद बताई गई हैं। इनमें 92 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं।

जिलेवार स्थिति देखें तो पिथौरागढ़ में 24, चमोली में 20 और नैनीताल में 18 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा बागेश्वर में 11, देहरादून में 10, नई टिहरी में 10 और पौड़ी में भी 10 मार्ग प्रभावित हैं। उत्तरकाशी में 9, रुद्रप्रयाग में 8 और अल्मोड़ा में 4 सड़कें बंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version