uttarakhand weather

उत्तराखंड में आज तेज तूफान का अलर्ट, लोगों से सावधान रहने की अपील, 27 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Published

on

uttarakhand weather Alert : उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। जिस कारण मार्च के महीने में एक बार फिर से ठंड हो रही है। आज भी प्रदेश में मौसम का मिजाज (uttarakhand weather Alert 23 march) बिगड़ा रहेगा।

उत्तराखंड में आज तेज तूफान का अलर्ट (uttarakhand weather Alert 23 march)

उत्तराखंड में आज भी मौसम लोगों को परेशान कर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में तेज तूफान चलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के पांच जिलों उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

लोगों से सावधान रहने की अपील

प्रदेश में भारी तूफान के अलर्ट के चलते मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों से तूफान में बाहर ना जाने, पेड़ों के नीचे ना खड़े होने को कहा गया है।

uttarakhand weather Alert

बता दें कल के मौसम की तो 24 मार्च कको उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चओजी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वो गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं। जबकि बर्फबारी 3300 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने की संभावना है।

25 मार्च से 27 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम

25 मार्च को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोत्री, बागेश्वर और पिथौरागढ़ कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वो गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है। जबकि 26 मार्च और 27 मार्च को मौसम इसी प्रकार से रहने का पूर्वानुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version