uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज भी होगी बारिश, देहरादून व बागेश्वर के लिए अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल
Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी राज्य के कई जिलों में तेज से भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
Table of Contents
आज देहरादून व बागेश्वर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक देहरादून और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ अत्यधिक बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज बारिश के साथ मौसम खराब रहने की संभावना है।

26 जुलाई तक पूरे उत्तराखंड में चलेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग का कहना है कि 26 जुलाई तक पूरे उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी रह सकता है। लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने का खतरा भी बना हुआ है।
लोगों से नदी-नालों के पास जाने की अपील
प्रशासन और मौसम वैज्ञानिकों ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान नदी-नालों के पास जाने से बचें, पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें और केवल अत्यावश्यक होने पर ही सफर करें। साथ ही मौसम से जुड़े आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें।
- हल्द्वानी-लालकुआं की बदलने वाली है तस्वीर, दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी
- अटकलों पर हरदा का बड़ा बयान, कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में, पार्टी पर असर पड़ा तो छोड़ दूंगा पद’
- डोईवाला के झबरावाला गांव में हाथी का हमला, ग्रामीण की मौत से पसरा मातम
- पूर्व CM हरीश रावत के PA रहे चंदन सिंह जीना के घर ED का छापा, रेड के बाद प्रदेश में सियासी भूचाल
- उत्तराखंड में बड़ा सियासी भूचाल, पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने सभी पदों से दिया इस्तीफा