Breakingnews

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में भारी बर्फबारी व बर्फ़ीले तूफान का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Published

on

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में भारी बर्फबारी व बर्फ़ीले तूफान का अलर्ट

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आने वाले कुछ दिनों तक बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटो के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में भारी बर्फबारी व बर्फ़ीला तूफान का अलर्ट

उत्तराखंड में जहां बीते दिनों दो महीने से बारिश नहीं हुई थी। तो वहीं अब अगले कुछ दिन मौसम बिगड़ा (Uttarakhand Weather) रहेगा। प्रदेश के लिए अगले 24 घंटे भारी हो सकते हैं। मौसम विभाग ने 24 घंटो के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather Alert

भारी बर्फबारी और बर्फीले तूफान का अलर्ट

बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग,उत्तर काशी क्षत्रो मे भारी बारिश, बर्फबारी के साथ ही बर्फ़ीला तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 2300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी होने की प्रबल संभावना है।

अलगे तीन दिन इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी

कल यानी शनिवार को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा बर्फबारी (2300) मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में) होने की संभावना है। जबकि राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क (Uttarakhand Weather) रहने की संभावना है।

रविवार और सोमवार को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा बर्फबारी (2800 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में) होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version