uttarakhand weather

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, आज कई जिलों में अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Published

on

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों को आवागमन समेत कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तराखंड में आज 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में भी तेज बारिश की संभावना

प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।

Uttarakhand Weather

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने और अनावश्यक रूप से संवेदनशील इलाकों में जाने से बचने की अपील की है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पहाड़ी इलाकों में बारिश के दौरान भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं। लोगों से नदी-नालों के पास ना जाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version