Dehradun

उत्तराखंड: मौसम का बिगड़ने वाला है मिजाज, कड़ाके की ठंड और बारिश-बर्फबारी का अलर्ट !

Published

on

देहरादून: देहरादून समेत उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है, और तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। ऐसे में दिन में गर्मी बढ़ने लगी है और धूप भी तीव्र हो रही है। हालांकि, सुबह और शाम के वक्त हल्की ठिठुरन बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, लेकिन 3 फरवरी से मौसम में बदलाव हो सकता है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 3 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल विकसित होंगे। 4 फरवरी को 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले इलाकों में तेज वर्षा हो सकती है।

गुरुवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में धूप खिली रही और दिनभर तेज धूप से गर्माहट महसूस की गई। देहरादून का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है, हालांकि मैदानी क्षेत्रों में हल्की धुंध और पर्वतीय क्षेत्रों में पाला समस्या बढ़ा रहे हैं।

नैनीताल में इस बार शीतकाल में बर्फबारी और पाला गिरना लगभग बंद हो गया है। पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान में वृद्धि के कारण पाला गिरना बंद हुआ है, जो जलवायु परिवर्तन का बड़ा संकेत है। अतीत में नैनीताल में सर्दियों में पाला गिरना आम बात थी, लेकिन इस बार यह स्थिति नजर नहीं आई।

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान के निदेशक डॉ. मनीष नाजा ने बताया कि इस बार तापमान निरंतर बढ़ता रहा, जिससे पाला गिरने की कंडीशन नहीं बन पाई। उन्होंने बताया कि आद्रता की कमी के कारण भी पाले का असर नहीं हुआ।

शहरों में तापमान:

  • देहरादून: 24.7°C (अधिकतम), 8.4°C (न्यूनतम)
  • ऊधमसिंह नगर: 24.6°C (अधिकतम), 6.6°C (न्यूनतम)
  • मुक्तेश्वर: 16.1°C (अधिकतम), 3.6°C (न्यूनतम)
  • नई टिहरी: 16.6°C (अधिकतम), 5.0°C (न्यूनतम)

 

 

 

 

 

 

#Coldwave, #Rainandsnowfallalert, #Weatherchange, #Mountainandplainareas, #Temperaturedrop

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version