Uttarakhand
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम, एक सितंबर तक नहीं थमने वाला बारिश के आसार
Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में अगस्त के आखिरी दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 28 से 31 अगस्त तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। पर्वतीय इलाकों में बारिश का असर अधिक रहने की संभावना जताई गई है।
Table of Contents
त्तराखंड में आज इन जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम
रक्षाबंधन के दिन यानी 28 अगस्त को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है।
29 अगस्त को कई इलाकों में बरसेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार 29 अगस्त को भी प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। पर्वतीय जिलों के साथ ऊधम सिंह नगर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हरिद्वार में भी कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान है।

30 अगस्त को छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
अगस्त के आखिरी सप्ताहांत में बारिश का असर और बढ़ सकता है। 30 अगस्त को उत्तराखंड के सभी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
31 अगस्त को भी बारिश से नहीं मिलेगी राहत
मौसम विभाग के मुताबिक 31 अगस्त को भी प्रदेश में बारिश का सिलसिला बना रहेगा। यानी अगस्त का आखिरी दिन भी बादलों और बारिश के बीच गुजरने की संभावना है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में सफर करने वाले लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।