uttarakhand weather

उत्तराखंड में आज छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Published

on

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता बनी हुई है और रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आज प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश के आसार हैं।

उत्तराखंड में आज छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया है कि इन जिलों के अलावा अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश के दौर पड़ सकते हैं। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिले के कुछ स्थानों पर भी बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 7 अगस्त तक मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में रुक-रुककर तेज बारिश, बादलों की गर्जना और बिजली गिरने जैसी घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की सलाह का पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

Uttarakhand Weather

राज्य के अधिकांश पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज

शनिवार को भी राज्य के अधिकांश पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। लगातार हुई वर्षा के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी, जिससे आम लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।

राजधानी देहरादून में सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 15.8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान और मौसम का स्वरूप लगभग इसी तरह बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version