uttarakhand weather

उत्तराखंड में अगले तीन घंटों के लिए अलर्ट, इन जिलों के लिए बारिश के साथ ही तूफान की चेतावनी

Published

on

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम के तल्ख तेवर जारी हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में अगले तीन घंटों के लिए अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में अगले तीन घंटों के लिए बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 घंटों में (05 May 2026, 8:52 AM से 05 May 2026, 11:52 AM ) प्रदेश के आठ जिलों के लिए येलो अलर्टच जारी किया गया है।

इन जलों के लिए बारिश के साथ ही तूफान की चेतावनी

अगले तीन घंटों में अल्मोड़ा , बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, उत्तरकाशी में कुछ स्थानों पर यथा – हल्द्वानी , रुद्रपुर , रानीखेत , मुनस्यारी , कपकोट ,डोईवाला ,गंगोत्री, टनकपुर ,कौसानी औरआस पास के क्षेत्रो में बिजली गिरने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ तूफान आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version