uttarakhand weather

उत्तराखंड में आज फिर मौसम का अलर्ट! देहरादून-हरिद्वार समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी

Published

on

Uttarakhand Weather Today : उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सोमवार को मौसम विभाग ने बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में आज फिर मौसम का अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून पूरी तहर एक्टिव हो गया है। आज देहरादून, हरिद्वार सहित राज्य के अन्य अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिनभर कई स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।

रविवार को हुआ बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

रविवार को देहरादून और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। पूरे दिन आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। हालांकि शहर के सभी हिस्सों में एक जैसी बारिश नहीं हुई। कुछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश देखने को मिली, जबकि कई इलाकों में केवल बादल छाए रहे और बारिश नहीं हुई।

Uttarakhand Weather Today

सुबह के समय राजपुर रोड क्षेत्र में तेज बारिश हुई, जिससे कुछ देर के लिए सड़कें भी भीग गईं। इसके अलावा शहर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं कुछ स्थानों पर केवल बादलों की आवाजाही रही और मौसम शुष्क बना रहा।

आने वाले दिनों में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां लगातार मजबूत बनी हुई हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version