uttarakhand weather

अगले 24 घटों में उत्तराखंड में होगी बारिश, इन जिलों के लिए पूर्वानुमान जारी, जानें अपने शहर का हाल

Published

on

uttarakhand weather update : उत्तराखंड में फिर करवट लेगा मौसम, अगले 24 घंटे में बारिश के आसार

uttarakhand weather update : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। अगले 24 घंटों में प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है।

अगले 24 घटों में उत्तराखंड में होगी बारिश

उत्तराखंड में मौसम करवट लेने वाला है और अगले 24 घंटे में बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में बारिश हो सकती है। इस दौरान बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

इन जिलों के लिए पूर्वानुमान जारी

मौसम विभाग द्वारा राजधानी देहरादून समेत सात जिलों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। आज देहरादून टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पर्वतीय जिलों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है।

18 अप्रैल को इन जिलों में बारिश की संभावना

बात करें कल यानी की 18 अप्रैल के मौसम (uttarakhand weather 18 april) की तो पांच जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक कल उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज के साथ हल्की बारिश संभव है। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी बनी हुई है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version