uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना, देखें रिपोर्ट
Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं, जिससे मौसम सुहावना बना रह सकता है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में मंगलवार को मौसम खराब बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ कुछ मैदानी इलाकों में भी मौसम का प्रभाव देखने को मिल सकता है। राज्य के ऊंचाई वाले पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।
इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की है संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं आंधी-तूफान की स्थिति को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम में इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ेगा, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

सात जून तक प्रदेश में मौसम रहेगा बिगड़ा
आगामी दिनों की बात करें तो 7 जून तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। बीच-बीच में बारिश, तेज हवाएं और बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। जिस से पहाड़ी इलाकों में मौसम सुहावना तो मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकत है।
- प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, युवक-युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान दोनों की मौत
- आदि कैलाश यात्रा पर लगी अस्थाई रोक, 20 सितंबर तक टाला गया यात्रा का दूसरा फेज
- उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में सामने आए 31 नए केस, आंकड़ा 484 पार
- उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के हुए ट्रांसफर
- उत्तराखंड में विदाई से पहले और बरसेगा मानसून, अगले तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट