uttarakhand weather

उत्तराखंड में आज भी नौ जिलों में बारिश का अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Published

on

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के नौ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में आज भी नौ जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के नौ जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने और कुछ क्षेत्रों में तेज से बहुत तेज बारिश के दौर आने की भी संभावना है।

Uttarakhand Weather Update

देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं चमोली, नैनीताल, चम्पावत और उधमसिंह नगर के कई इलाकों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी मौसम खराब रहने और तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खासकर पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों और यात्रा करने वालों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version