Dehradun

उत्तराखंड युवा कांग्रेस का ‘सचिवालय घेराव’, बेरोजगारी और नशे के मुद्दे पर सरकार से सवाल….

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड युवा कांग्रेस ने प्रदेश में बढ़ते नशे और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर आज रेंजर्स ग्राउंड से सचिवालय घेराव किया। इस प्रदर्शन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब, उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा सहित कई विधायक और पार्टी के प्रमुख नेता मौजूद रहे। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शनकारी सचिवालय की ओर बढ़े और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा, “आज राज्य में युवाओं के बीच नशे की लत बढ़ रही है, और इसके पीछे राज्य सरकार की नाकामी है। यह वही सरकार है जो बेरोजगारी और नशे की समस्या को हल करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।” उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में बेरोजगारी के कारण युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, लेकिन सरकार ने कभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

सुमित्तर भुल्लर ने कहा, “बीजेपी सरकार ने युवाओं को नशे की तरफ धकेल दिया है। रोजगार के नाम पर सरकार ने हमेशा से धोखा दिया है। ना तो सरकार ने छात्र संघ चुनाव, निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव कराए हैं, और ना ही लोकतंत्र के महत्व को समझा है। यह ‘डबल इंजन’ सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है।”

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर सरकार से मांग की कि प्रदेश में नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और बेरोजगारी की समस्या का समाधान किया जाए। युवा कांग्रेस ने राज्य सरकार से तुरंत कदम उठाने की अपील की है, ताकि युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन मिल सके और वे नशे के दलदल में न फंसे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version