Dehradun

38वें राष्ट्रीय खेलों में खुला उत्तराखंड का खाता , वुशु में जीता कांस्य पदक….

Published

on

देहरादून : 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का खाता बुधवार को खुल गया। मार्शल आर्ट वुशु की चांगक्वान प्रतियोगिता में राज्य की ज्योति वर्मा ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। यह राज्य का पहला पदक है, जिससे उत्तराखंड के खिलाड़ियों की प्रतिभा का प्रमाण मिलता है।

ज्योति वर्मा बागेश्वर जिले की निवासी हैं और अपने गृह जनपद में ही पुलिस विभाग में तैनात हैं। प्रतियोगिता में मणिपुर, मध्य प्रदेश, असम, गुजरात, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, बिहार, गोवा और उत्तराखंड ने भाग लिया।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने राज्य को पहला पदक दिलाने वाली ज्योति वर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा, “हमारे खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है और यह जीत उनकी निरंतर संघर्ष और समर्पण का परिणाम है। मुझे विश्वास है कि उत्तराखंड की टीमें आगामी खेलों में भी पदक जीतने में सफल होंगी।”

यह उपलब्धि उत्तराखंड के खेल क्षेत्र में एक नई उम्मीद और प्रेरणा लेकर आई है, जिससे अन्य खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का उत्साह मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version