Haridwar

उत्तराखंड के हास्य कलाकार घनानंद गगोडिया का निधन, हरिद्वार में अंतिम संस्कार के दौरान भावुक हुए परिवार और नेता !

Published

on

हरिद्वार: उत्तराखंड के मशहूर हास्य कलाकार घनानंद गगोडिया, जिन्हें घन्ना भाई के नाम से जाना जाता था, का 12 फरवरी को हरिद्वार में सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से अंतिम संस्कार किया। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर अंतिम विदाई दी गई।

उनके तीनों बेटे – बड़ा निशांत, मझला प्रशांत और छोटा सुशांत – ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और स्थानीय विधायक मदन कौशिक भी उपस्थित रहे।

घन्ना भाई की अंतिम यात्रा देहरादून स्थित उनके आवास से शुरू हुई, जहां हजारों लोग उनका अंतिम दर्शन करने पहुंचे। हरिद्वार में उनकी अंतिम यात्रा के दौरान राजनीतिक और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनके बेटे निशांत की भावनाओं पर काबू पाना मुश्किल हो गया और वे त्रिवेंद्र सिंह रावत के कंधे पर सिर रखकर रोने लगे, जबकि सांसद त्रिवेंद्र ने उन्हें ढांढस बंधाया। त्रिवेंद्र रावत ने कहा, “घन्ना भाई का जाना उत्तराखंड के लिए बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।”

इंद्रेश अस्पताल में हुई थी घनानंद की मृत्यु
घनानंद गगोडिया उर्फ घन्ना भाई ने 11 फरवरी को देहरादून के महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। डॉक्टरों के अनुसार, हृदय गति रुकने के कारण उनका निधन हुआ। वे 72 वर्ष के थे और बीते कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे।

#GhananandGagodia, #Lastrites, #Statehonors, #Haridwar, #Death

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version